Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
राज्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी रायपुर के मुख्य कार्यक्रम स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे

80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर

****** केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू बिलासपुर, उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव दुर्ग और श्री विजय शर्मा बस्तर में फहराएंगे ध्वज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिला मुख्यालय में करेंगे ध्वजारोहण  *****

रायपुर, 09 अगस्त 2026//// मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय आगामी 15 अगस्तको 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। वहीं मुख्यालय जिला बिलासपुर में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा बस्तर में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसारराजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताममहासमुंद में खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेलदंतेवाड़ा में वन मंत्री श्री केदार कश्यपकबीरधाम में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगनमनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहपण करेंगे। इसी प्रकार रायगढ़ में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरीकांकेर में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मासूरजपुर में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़ेजांजगीर-चांपा में कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत साहेबजशपुर में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवालबालोद में श्री स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादवबलौदाबाजार में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवालबेमेतरा में सांसद श्री विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में सांसद श्री संतोष पांडेय ध्वजारोहण करेंगे।

इसी प्रकार कोंडागांव में सांसद श्री भोजराज नागबलरामपुर में सांसद श्री चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सांसद श्री राधेश्याम राठियागरियाबंद में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरीसक्ती में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़ेबीजापुर में सांसद श्री महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ध्वजारोहण करेंगे।

जिला कोरबा में विधायक श्री अमर अग्रवाल, धमतरी में विधायक श्री अजय चंद्राकरगौरेला-पेंड्रा-मरवाही में विधायक श्री धरमजीत सिंहमुंगेली जिला मुख्यालय में विधायक श्री पुन्नूलाल मोहलेकोरिया में विधायक श्री भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर जिला मुख्यालय में विधायक सुश्री लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। इस अवसर पर समस्त मुख्य अतिथि जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।