Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
राज्य

ग्रामीण जल संरक्षण को नई मजबूती दे रही अदाणी फाउंडेशन की पहल

***** 5 गांवों में तालाब गहरीकरण कार्य प्रगति पर, 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन ***** 

रायगढ़, 07 जुलाई 2026 /// जल संरक्षण एवं ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में अदाणी पावर लिमिटेडरायगढ़ की सीएसआर इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत संयंत्र के परिधीय 5 गांवों में तालाबों का गहरीकरण कार्य प्रगति पर है। यह पहल वर्षा जल संरक्षणभू-जल संवर्धन तथा किसानों की कृषि आवश्यकताओं को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है।

परियोजना के तहत बरपालीछोटे भंडारतिलगीरुचिदा एवं सरवानी गांवों के कुल 5 तालाबों का गहरीकरण किया जा रहा है। कार्य पूर्ण होने पर लगभग 53,025 घन मीटर अतिरिक्त जल भंडारण क्षमता का सृजन होगाजिससे वर्षा जल का संचयन बेहतर होगा और भू-जल पुनर्भरण में सहायता मिलेगी।

इस परियोजना से आसपास के कृषि क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा। अनुमानतः रुचिदा में 50 एकड़बरपाली में 15 एकड़सरवानी में 20 एकड़ तथा तिलगी में लगभग 25 एकड़ सहित कुल 105 एकड़ कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। इससे फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी और वर्षा आधारित खेती पर निर्भरता कम होगी।

तालाब गहरीकरण कार्य जल संरक्षण के साथ-साथ पशुपालनमत्स्य पालन एवं ग्रामीण आजीविका के अन्य साधनों को भी समर्थन देगा। सभी तालाबों में एक-एक पचरी का निर्माण भी कराया जा रहा हैजिससे ग्रामीणों को दैनिक उपयोग के लिए सुविधा मिलेगी।

अदाणी फाउंडेशन स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रहा हैजो गांवों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक हों। जल संरक्षण पर आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और कृषि को दीर्घकालिक आधार प्रदान करेगी।