Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
राष्ट्रीय

कोलकाता में मोदी बोले-70 की उम्र में 50 जैसा दिखें, योग इसमें मददगार

पीएम ने आसन किएलोगों को सिखाया

 

 Kolkata PM Modi Yoga  कोलकाता 21/06/2026 //// पीएम मोदी रविवार को कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह शामिल हुए। उन्होंने कहा- हमारा लक्ष्य 40 साल की उम्र में 20 साल की उम्र से ज्यादा लचीले होना, 50 साल की उम्र में 30 से ज्यादा ऊर्जावान और 70 की उम्र में 50 साल से ज्यादा स्वस्थ रहना होना चाहिए।

 पीएम ने कहा कि योग दुनिया का सबसे बड़ा सामुदायिक उत्सव बन चुका हैजो लोगोंदेशों और संस्कृतियों को एक साथ जोड़ता है। उन्होंने कहा कि 21 जूनजो पृथ्वी का सबसे लंबा दिन माना जाता हैअब पूरी दुनिया में योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।

: पीएम के साथ कोलकाता के ऐतिहासिक 'रेड रोडपर हजारों लोगों ने योग किया। पीएम ने ताड़ासनअर्धचक्रासनभद्रासन और त्रिकोणासन किया। कॉमन प्रोटोकॉल योग सत्र के दौरान पीएम लोगों के बीच पहुंचे और उनकी योग मुद्राओं को सुधारने में मदद करते नजर आए।

: 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "Yoga for Healthy Ageing" यानी बढ़ती उम्र के लिए योग है। इस थीम का मकसद यह बताना है कि योग सिर्फ फिटनेस का माध्यम नहींबल्कि उम्र बढ़ने के साथ शरीरमन और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने का भी तरीका है।

योग सबके लिए:

 

पीएम ने कहायोग जब स्वभाव में आता है तो मानवीय एकता का आधार पर बन जाता है। योग केवल शारीरिक श्रम का साधन नहीं है। यह किसी एक आयु वर्ग के लिए सीमित नहीं है। योग सबके लिए है। आज के आधुनिक समय में लोग जीवन के असतुंलन से जूझ रहे हैं। उन्हें मशक्कत करनी पड़ रही है। योग बैलेंस जीवन जीने की कला सिखाता है। जब हम हमारे शरीर को सही तरीके से चलाना सीख लेते हैं तो स्वास्थ्य हमारा स्वभाव बन जाता है। योग केवल शरीर के स्वास्थ्य ही नहींबल्कि मानसिक स्वास्थ्य का मार्ग भी दिखाता है।