विशेष

होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर

********विधानसभा अध्यक्षमुख्यमंत्रीनेता प्रतिपक्ष सहित सभी विधायकों ने खेली होलीमंत्री-विधायकों के फाग गीतों पर झूमे सदस्यडॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा ****

 

रायपुर12 मार्च 2025: विधानसभा परिसर में आज होली मिलन समारोह का रंगारंग आयोजन हुआजिसमें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंहमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सायनेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सहित तमाम विधायकों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। आयोजन का पूरा माहौल होली के उल्लास में सराबोर रहा। मंत्रियों और विधायकों ने पारंपरिक फाग गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दीजिस पर विधानसभा सदस्य झूमते नजर आए।

 

मंत्री-विधायकों के फाग गीतों से गूंजा विधानसभा परिसर

 

होली मिलन समारोह में लोक परंपरा का विशेष रंग देखने को मिला। मंत्री-विधायकों द्वारा गाए गए फाग गीतों से विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक समृद्धि की झलक 

राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मुख मुरली बजाएछोटे से श्याम कन्हैया गीत की मधुर प्रस्तुति दी।विधायक श्री अनुज शर्मा ने का तैं मोला मोहिनी डाल दिये रे और रंग बरसे गीत गाकर समां बांध दिया। विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद ने फागुन मस्त महीना और चना के डार राजा गीत गुनगुनाया। विधायक श्री दिलीप लहरिया ने नदिया के पार मकदली कछार म गीत सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विधायक श्री रामकुमार यादव और श्रीमती चातुरी नंद ने भी फाग गीतों से समां बांधा।

डॉ. सुरेंद्र दुबे की कविताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाया रंग

 

लोकप्रिय कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे ने अपनी हास्य और होली की रंगीन कविताओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा श्री राकेश तिवारी और उनकी टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने डॉ. सुरेंद्र दुबेश्री राकेश तिवारी व उनकी टीम को सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साववनमंत्री श्री केदार कश्यपकृषि मंत्री श्री रामविचार नेतामस्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवालखाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेलश्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगनविधायक श्री अजय चंद्राकरश्री धर्मलाल कौशिकश्री पुरंदर मिश्राश्री धर्मजीत सिंहश्री मोतीलाल साहूश्री सुशांत शुक्लाश्री संदीप साहूगुरु खुशवंत साहेबश्री भैयालाल राजवाड़ेश्री ईश्वर साहूश्री कुंवर सिंह निषादश्री रिकेश सेनश्री रामकुमार यादवश्रीमती भावना बोहराश्री योगेश्वर राजू सिन्हाश्री अटल श्रीवास्तवश्री ललित चंद्राकर सहित विधानसभा के अधिकारीकर्मचारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।