Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
बस्तर

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

जगदलपुर 4 अक्टूबर 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांतिसमृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्माकृषि मंत्री श्री रामविचार नेतामवन मंत्री श्री केदार कश्यपपर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवालमहिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़ेबस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यपकांकेर सांसद श्री भोजराज नागजगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देवचित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयलकोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडीदंतेवाड़ा विधायक श्री चैतराम अटामीकेशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकामकांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।