Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
गोल्ड रपट

बालको प्रबंधन ने भारतीय जनता पार्टी बालको मंडल एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए 31 अक्टूबर तक का समय दिया।

बालको नगर 03/09/2025 // बालको द्वारा पूर्व कर्मचारियों को उनके कार्यकाल के दौरान प्राप्त मकानों से बलपूर्वक निकालने के अभियान का विरोध करने 28 अगस्त को भाजपा बालको नगर मंडल के द्वारा पत्र दिया गया तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव जी, महामंत्री जय राठौर जीसंपत यादव जीसुमित तिवारी जीलुकेश्वर चौहान जीपार्षदगण एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी गण बालको प्रबंधन से मिले। जिसके उपरांत भी बालको प्रबंधन के एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा जी के द्वारा कार्यवाही नहीं रोकी गई। जिसके उपरांत भाजपा बालको नगर मंडल एवं सभी जन प्रतिनिधियों द्वारा 4 सितंबर को बालको टाउनशिप ऑफिस में तालाबंदी की चेतावनी दी गई। जिसके बाद बालको प्रबंधन ने बालको भाजपा मंडल के पदाधिकारी एवं  बालको के सभी जनप्रतिनिधियों को बैठक के लिए बुलाया। गहन चर्चा के उपरांत कैप्टन धनंजय मिश्रा जी ने सभी की बातों को मानते हुए यह तय किया कि 31 अक्टूबर तक किसी को भी घरों से नहीं निकाला जाएगा। बिजलीपानी एवं सीवरेज का कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। इस बीच टाउनशिप कार्यालय में क्वाटर छोड़ने संबंधी प्रक्रिया एवं जानकारी के लिए अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। पूर्व कर्मचारियों के बचे हुए पैसों एवं बंद की गई मेडिकल सुविधाओं को शुरू करने के विषय पर भी बैठक के दौरान चर्चा हुई।

 आज की बैठक के दौरान बालको एडमिन हेड कैप्टन धनंजय मिश्रा जीकुशाग्र कुमार जीविजय वाजपेई जीबालको भाजपा से पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल जी। सुमित तिवारी जीमंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव जी, जयनंद राठौर जीसंपत यादव जीतरुण राठौर जीचेतन मैत्री जीरजत खूंटे जीसत्येंद्र दुबे जीराकेश सोनी जीअर्चना रुणीझा जीरेणु प्रसाद जीराजा शर्मा जीए आर नारायण जीमाहेश्वरी गोस्वामी जीनिखिल मित्तल जीलखन लाल चंद्रा जी एवं अन्य कार्यकर्ता एवं उपस्थित रहे।