Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver/1kg
बस्तर

दल्लीराजहरा की आवर्धन जलप्रदाय योजना हेतु 43 करोड़ 63 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 13 जून 2025 ////  बालोद जिला के दल्लीराजहरा की आवर्धन जलप्रदाय योजना हेतु 43 करोड़ 63 लाख 28 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर द्वारा प्रदान की गई है। योजना का वित्तीय ढांचा 70 प्रतिशत अनुदान एवं 30 प्रतिशत ऋण पर आधारित होगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना को निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाना आवश्यक है तथा योजना के कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण के पूर्व कार्य विभाग मैन्युअल के संशोधित प्रावधानों के तहत विस्तृत प्राक्कलन बनाकर सक्षम अधिकारी से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त किया जाना सुनिश्चित किया जाए। आवर्धन जलप्रदाय योजना पूर्ण होने के पश्चात संधारण एवं संचालन का उत्तरदायित्वमुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषददल्लीराजहराजिला बालोद का होगा।