Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
सरगुजा

अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के तहत आठ दिवसीय समर कैंप संपन्न

351 बच्चों की सहभागितानौ ग्रामों से बच्चों ने लिया भाग

        

.

रायपुर22 मई 2026  ///  अदाणी फाउंडेशन की उत्थान परियोजना के अंतर्गत आठ दिवसीय समर कैंप का आयोजन रायपुर जिले के तिल्दा विकासखंड स्थित ग्राम चिचोली में किया गया। यह शिविर नवनिर्मित अदाणी भवन, चिचोली में आयोजित हुआजिसमें आसपास के नौ ग्रामों के कुल 351 बच्चों ने भाग लिया। इस समर कैंप में चिचोलीग़ैतरारायखेड़ाभाटापाराताराशिवकोनारीखम्हारियाखपरी एवं छतौद ग्रामों के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अदाणी पावर लिमिटेडरायपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

कैंप के उद्घाटन अवसर पर ग्राम पंचायत चिचोली की सरपंच श्रीमती रामप्यारी ध्रुवउपसरपंच प्रतिनिधि श्री राजकुमार बंजारे एवं पंचगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दूसरे दिन ग्राम ताराशिव के सरपंच प्रतिनिधि श्री मनीष वर्मा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। समर कैंप के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत गौरखेड़ा के सरपंच प्रतिनिधि श्री रोशन यादव और केवतरा के सरपंच श्री गोविंद कुर्रे की उपस्थिति रही।

 

समर कैंप के दौरान बच्चों ने शैक्षणिकरचनात्मक एवं खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की। इस दौरान बच्चों ने पेपर क्राफ्टिंग एवं पत्तों से आकृति निर्माणकागज से कठपुतली बनाना, मिट्टी से खिलौने तैयार करना, “कबाड़ से उपयोगी वस्तु” निर्माणपक्षियों के लिए घर एवं फीडर बनानापेन स्टैंड निर्माण के साथ-साथ पेंटिंग एवं मास्क मेकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता और सीखने की क्षमता का प्रदर्शन किया।

 

इसके साथ ही डांसगीतअभिनयसामान्य ज्ञान प्रतियोगितामानसिक गणितमानचित्र गतिविधि तथा मेरा विचार” चर्चा का आयोजन किया गया।

 

खेलकूद गतिविधियों में रिले रेसबैलून रेसबॉटल पकड़मेंढक दौड़ एवं बॉल पास जैसे खेल शामिल रहेजिनके माध्यम से बच्चों में टीम भावना और सहभागिता की समझ विकसित हुई।

 

उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने इस समर कैंप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण बच्चों के व्यक्तित्व विकास और सामाजिक समझ को बढ़ावा देते हैं। अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के समग्र विकास के लिए अदाणी फाउंडेशन की ओर से किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।