Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
रायपुर

41 वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 का समापन पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

बलोदा बाजार 12/04/2026/// 41वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 के अंतर्गत पारितोषिक वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन 12 अप्रैल को अम्बुजा कॉलोनीरवानबलोदा बाजार में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) के बिलासपुर एवं रायगढ़ रीजन के अंतर्गत आने वाले गैर-कोयला खनन क्षेत्रों में कार्यरत अधिकारियोंकर्मचारियोंठेकेदारोंश्रमिकों एवं खदानों को खान सुरक्षा के क्षेत्र में उनके प्रदर्शन के लिए सम्मानित करना था।

खान सुरक्षा पखवाड़ा–2025 के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 2025 को बिलासपुर में आयोजित वार्षिक सभा से हुई। इसके बाद 3 नवंबर से 22 नवंबर 2025 तक ट्रेड टेस्ट प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। वहीं, 25 नवंबर से 9 दिसंबर 2025 के बीच विभिन्न खदानों का निरीक्षण किया गया। इस पखवाड़े में कुल 66 खानों ने भाग लिया। उद्घाटन समारोह का आयोजन बीएसपी सेलभिलाई द्वारा किया गया थाजबकि आगामी वर्ष के लिए बीएसपी सेलदल्ली राजहरा मैकेनाइज्ड माइंस को मेजबान के रूप में चुना गया है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अधिकारियों ने कहा कि खनन क्षेत्र में उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा को प्राथमिकता देना आवश्यक है। सुरक्षित कार्य प्रणालियों के माध्यम से दुर्घटनाओं में कमी आती है और कार्यस्थल पर अनुशासन एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रामावतार मीणाडिप्टी डायरेक्टर जनरल ऑफ माइंस सेफ्टीपश्चिमी ज़ोन उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में श्री बिपुल बिहारी साटियरडायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी रायगढ़श्री आफताब अहमदडायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी पश्चिमी ज़ोननागपुरश्री मुकेश कुमार सिन्हाडायरेक्टर माइंस सेफ्टी बिलासपुर रीजन–1; श्री राजेश कुमार सिंहडायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी बिलासपुर रीजन–2 तथा श्री पंकज कुमार जैनडायरेक्टर माइंस सेफ्टी (मैकेनिकल) – पश्चिमी ज़ोननागपुर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा झंडारोहण एवं खान सुरक्षा शपथ के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने विभिन्न खदानों द्वारा लगाई गई सुरक्षा विषयक प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मंचीय कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुई।

मंचासीन अतिथियों का स्वागत सीपीएम भाटापाराअम्बुजा सीमेंट लिमिटेड (अदाणी  सीमेंट) द्वारा स्वागत उद्बोधन के माध्यम से किया गया। इसके बाद अम्बुजा विद्यापीठ के छात्रछात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री बी. भद्रुडिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर–1; श्री सी. श्रीनिवासडिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – रायगढ़श्री जीत श्रीडिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर–1 तथा श्री शिवकुमार पी. गौड़ाडिप्टी डायरेक्टर ऑफ माइंस सेफ्टी – बिलासपुर–1 भी रहे। 

अतिथियों ने अपने संबोधन में खान सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सुरक्षित कार्य व्यवहार अपनाने के लिए सभी को प्रेरित किया। समारोह के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित 62 खानों को उनके प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया।