Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
रायपुर

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में “AI एवं डेटा इंजीनियरिंग के साथ फ्यूचर-प्रूफिंग” पर मास्टरक्लास आयोजित

रायपुर, 7 अप्रैल 2026 ///मैट्स विश्वविद्यालयरायपुर के स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा 6 अप्रैल 2026 को BCA, MCA, इंजीनियरिंग एवं आईटी के विद्यार्थियों के लिए “AI एवं डेटा इंजीनियरिंग के साथ फ्यूचर-प्रूफिंग” विषय पर एक ज्ञानवर्धक मास्टरक्लास का सफल आयोजन किया गया। इस सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डेटा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उभरती तकनीकों और उद्योग के नवीन रुझानों से अवगत कराना था।

इस मास्टरक्लास का संचालन प्रख्यात AI लीडर एवं डेटा एवं एनालिटिक्स विशेषज्ञ, TEDx वक्ता स्वप्निल सौरव द्वारा किया गया। उन्होंने अपने विस्तृत औद्योगिक अनुभव के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। सत्र में AI के बदलते परिदृश्यडेटा-आधारित निर्णय प्रक्रिया तथा भविष्य के लिए आवश्यक कौशलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।

मास्टरक्लास को विद्यार्थियों से अत्यंत उत्साहपूर्ण प्रतिक्रिया प्राप्त हुई। इस इंटरैक्टिव सत्र में वास्तविक जीवन के केस स्टडीउद्योग आधारित उदाहरण तथा रोचक चर्चाएँ शामिल थीं, जिससे विद्यार्थियों को AI एवं डेटा इंजीनियरिंग में करियर विकल्पों के प्रति स्पष्टता मिली। विद्यार्थियों ने सक्रिय रूप से प्रश्न पूछकर और अपने विचार साझा कर सहभागिता की।

डॉ. ओमप्रकाश चंद्राकरप्रोफेसर एवं विभागाध्यक्षस्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी ने अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया तथा अपने उद्बोधन में यह स्पष्ट किया कि AI आईटी प्रोफेशनल्स के लिए खतरा नहींबल्कि एक सफल और भविष्य-उन्मुख करियर बनाने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. के. पी. यादवडायरेक्टर जनरल श्री प्रियेश पगारिया एवं कुलसचिव श्री गोकुलानंद पांडा ने इस पहल की सराहना की और विद्यार्थियों को नई तकनीकों के साथ निरंतर अद्यतन रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विश्वविद्यालय की इस प्रतिबद्धता को भी दोहराया कि विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों द्वारा उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया ने विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएँ देते हुए उनके सूचनाप्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य के प्रति विश्वास व्यक्त किया।