प्रदीप टंडन ने शानदार सेवा करते हुए जानदार तरीके से कार्य मुक्त होने का निर्णय लिया
फ़ाइल् फोटो
रायपुर/// प्रदीप टंडन जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की ऐसी शख्सियत थे की बहुत कम लोग जानते थे कि उनका असली नाम प्रदीप टंडन है लोग अक्सर प्रदीप जिंदल के नाम से ही उन्हें याद करते थे कहने का मतलब उन्होंने इस संस्थान के लिए अपने जीवन के बहुमूल्य समय का योगदान दिया है जिसके परिणाम आज रायगढ़ .तमनार और सीमेंट फैक्ट्री के रूप में दिखाई देते हैं ,वैसे तो कॉरपोरेट जगत में कोई एक आदमी श्रेय नहीं लेता लेकिन कुछ कर्मठ लोगों के नाम पर यह अपने आप तमगा लग जाता है
जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की नींव तो नवीन जिंदल के पिता स्वर्गीय ओ पी जिंदल ने रखी थी बाद में नवीन जिंदल ने इसको संभालने का काम किया हे इस पूरे सफर में कोई ऐसे महत्वपूर्ण निर्णय में प्रदीप टंडन की अहम भूमिका रही छत्तीसगढ़ शासन के साथ बेहतर तालमेल रखना अधिकारियों के बीच कॉर्पोरेट का समन्वय और उनको संतुष्टि करना कंपनी की बेहतरीन के लिए स्पष्ट पक्ष रखना सरकार के साथ कैसे संबंध बिठाया जाए इसके लिए उनको सरकारी अधिकारी भी याद करेंगे राजनेता भी याद करेंगे एक बेहतर प्रबंधन के साथ उन्होंने अपने जीवन में सत्य निष्ठा से कंपनी की सेवा करते हुए अपना कार्य से 31 मार्च को सेवा समाप्ति की घोषणा कर दी
31 मार्च 2026 को जिंदल स्टील में श्री प्रदीप टंडन ने कार्य मुक्त होने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ के साथ 22 वर्षों के व्यापक पेशेवर जुड़ाव के हिस्से के रूप में जिंदल स्टील के साथ इनका 17 वर्षों का सफर बेहद समृद्ध और संतोषजनक रहा है। इन्होने अपने साथियो के साथ मिलकर कई उपलब्धियाँ हासिल कीं, चुनौतियों का सामना किया और संगठन के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिंदल समूह के कॉर्पोरेट हेड के रूप में कार्य करते हुए एक सुक्षण एवं सक्षम टीम का गठन किया एवं विभाग को उचाईयो पर पहुचाया ।
फ़ाइल् फोटो
इस सफर के दौरान, आपको पेशेवर प्रयासों और पहलों को विभिन्न स्तरों पर मान्यता मिली, जिससे आपको कई प्रतिष्ठित पदों पर सेवा करने के अवसर मिले:
* छत्तीसगढ़ सरकार के निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम में निदेशक नियुक्त किया गया (2025 से अब तक)
* पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री - छत्तीसगढ़ परिषद का अध्यक्ष रहा (2024-25 और 2011-14)।
* अध्यक्ष - राज्य परिषद - राष्ट्रीय नियोक्ता संघ (2021-वर्तमान)
* उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ घुड़सवारी संघ, 2019-24
* अध्यक्ष, एफआईसीआई - छत्तीसगढ़ राज्य परिषद (2019-2021)
* सदस्य, छत्तीसगढ़ सरकार की समितियाँ: कौशल विकास (STRIVE), राज्य कार्य बल (2021)
- सदस्य, छत्तीसगढ़ सरकार के उद्योग, ग्राम एवं कुटीर उद्योग, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार संबंधी कार्य बल के लिए - 2022
- अध्यक्ष, पूर्वी क्षेत्र के लिए सीआईआई कौशल विकास एवं पहल समिति, 2024-25
* कार्यकारी परिषद सदस्य, आईटीएम विश्वविद्यालय (2023-2025)
* सलाहकार बोर्ड सदस्य, आईएसबीएम विश्वविद्यालय (2024-वर्तमान)
* संरक्षक/पदाधिकारी, राज्य खेल संघ (मुक्केबाजी, राइफल)
आपको निम्नलिखित पुरस्कार प्राप्त हुए:
* लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, फोर्टुना ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड्स, दुबई (2025)
* डीलिट (मानद उपाधि) - आईटीएम विश्वविद्यालय (2025)
* थिंक मीडिया इंक. अवार्ड (2014)
पिछले कई वर्षों में इनके उपयोगिता पूर्ण कार्य हमेश हमें याद रहेंगे और अनगिनत यादें, सीख और रिश्ते हम याद रखेंगे
श्री प्रदीप टंडन अपने गृह नगर लखनऊ लोट रहे है हम सभी उनके अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं देते है ।



