Price Today : -Gold-1,30.860--22 -carat-10 gm/10g
Price Today : Silver1,90,000 per kg/1kg
राज्य

द्विवार्षिकी राज्यसभा निर्वाचन के लिए आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने बी जे पी से और श्रीमती फूलो देवी नेताम ने कांग्रेस से निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया

रायपुर 05 03/2026 /// छत्तीसगढ़ से राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन के लिए आज श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा द्विवार्षिकी निर्वाचन-2026 के लिए निर्वाचन अधिकारी श्री मनीष शर्मा के समक्ष 03 सेट में अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये। इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव सायमान. केन्द्रीय राज्य मंत्री, श्री तोखन साहूमान. उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मामान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यपरायपुर सांसदमान. श्री बृजमोहन अग्रवालभाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मान. विधायक श्री किरण देवमान. मंत्रीगणमान. सांसदगणमान. विधायकगणनिगम मंडल के अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

श्रीमती फूलो देवी नेताम ने भी आज निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में उपस्थित होकर 02 सेट में अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया । इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंतप्रदेश कांगेस अध्यक्ष श्री दीपक बैजमान. विधायकगण एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

राज्यसभा की रिक्त दो सीट के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने के पश्चात् दिनांक 06 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 02.00 बजे प्राप्त नामांकन पत्रों की संवीक्षा होगी। दिनांक 09 मार्च, 2026 को अपरान्ह् 03.00 बजे तक अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे।